किशोरी को भगाया और शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म……

काशीपुर न्यूज़ :- एक महिला ने एसएसपी को तहरीर देकर एक युवक पर उसकी नाबालिग बेटी को बहलाकर भगा ले जाने और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।कोतवाली क्षेत्र के निवासी महिला ने एसएसपी को सौंपे प्रार्थना पत्र में कहा कि 17 जून को उसकी 17 वर्षीय बेटी को मोहल्ला मझरा रोड मिलन मैरिज हाॅल के सामने रहने वाला शहजान बहलाकर अपने साथ ले गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (बड़ी खबर):- PMGSY की सड़कों पर लगातार हो रही दुर्घटना, डीएम वंदना नेे ली सड़क सुरक्षा की बैठक....

अगले दिन 18 जून को सुबह साढ़े चार बजे आरोपी शहजान उसकी बेटी को उसके घर के पास छोड़ कर भाग गया। बेटी ने बताया कि शहजान उसे होटल में ले गया और शादी करने का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। वह शिकायत लेकर युवक के घर गई तो आरोपी युवक और उसके परिजनों ने कार्यवाही नहीं करने के लिए कहते हुए बालिग होने पर शहजान की शादी बेटी से कराने का आश्वासन दिया। पांच अक्टूबर को अचानक शहजान और उसके परिवार के लोगों ने शादी से मना कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! दो हजार की रिश्वत लेते LIU दरोगा और कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

साथ ही कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने छह अक्टूबर को काशीपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी शहजान के खिलाफ विभिन्न धारा समेत पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

सम्बंधित खबरें