हल्द्वानी : ऐपण की विधा ने प्रियंका को बनाया लखपति दीदी

स्वयं सहायत समूह से जुड़कर- ऐपण का कार्य कर लखपति रानीबाग की प्रियंका
•लखपति बनने पर प्रियंका ने जताया सरकार का आभार
•कहा सरकारी योजना का लाभ लेकर कोई भी आत्मनिर्भर बन सकता है।
•प्रियंका स्कूली बच्चों को भी सीखा रही एपण कला

हल्द्वानी न्यूज़ :- माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अभिनव पहल के तहत महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर और लखपति दीदी योजना से जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग पर चार जून को जीरो जोन, ये रहेगा रूट डायवर्जन प्लान पढ़े पूरी खबर

इसी क्रम में नैनीताल जिले में एनआरएलएम के अन्तर्गत महिलाओं को राज्य में संचालित विभिन्न विभागों की स्वरोजगार परक योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। नैनीताल में सर्वे के अनुसार करीब 13300 लखपति दीदीयां है, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख से अधिक है।

हल्द्वानी के समीप ग्राम पंचायत रानीबाग में प्रियंका गोस्वामी ने स्वयं सहायत समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी है। बताया कि बचपन से ऐपण आदि में रुचि थी। कुछ बेहतर करने की सोच को लेकर वह
मां गौरा आजिविका समूह से जुड़कर दैनिक कार्यों के साथ समूह से छोटे छोटे ऋृण लिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : खाई में गिरी पर्यटकों की इनोवा कार, 6 घायल

समूह से जुड़ने के बाद ऐपण और मोमबत्ती बनाने का कार्य शुरु किया। शुरुवाती दौर में थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन कुछ नया करने की सोच ने मनोबल को झुकने नहीं दिया। कुछ समय बाद आय में वृद्धि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर : कपकोट क्षेत्र में आपदा राहत कार्य तेज़, विधायक सुरेश गढ़िया ने खुद किया स्थलीय निरीक्षण

साथ ही समूह द्वारा सरस मेलों और अन्य कार्यक्रमों स्टाल लगाकर ऐपण आर्ट बेचा जाता है। बताया कि उनकी वार्षिक आय करीब 2 लाख रुपए है। साथ ही वह युवा पीढ़ी को भी ऐपण आर्ट का प्रशिक्षण दे रही है। उन्होंने लखपति बनने पर सरकार का आभार व्यक्त किया।

सम्बंधित खबरें