यूपी (बड़ी खबर) :- प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, गंगा में डूबने से पांच दोस्तों की मौत, मछली मारने गए थे सभी, बाहर निकाले गए शव……

प्रयागराज में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां म्योराबाद एसटीपी के पास गंगा में नहाते वक्त पांच दोस्त डूब गए। पांचों के शव को बाहर निकाल लिया गया है। मृतकों की पहचान हिमांशु सिंह (16), मुलायम (15) आकाश (17), प्रियांशु (15) और सनी (16) के तौर पर हुई है। ये सभी म्योराबाद के ही रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत : मुख्यमंत्री ने किया भारत-नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन मार्ग का निरीक्षण

एक को बचाने के चक्कर में चार डूबे

शुरुआती जानकारी के मुताबिक ये सभी मछली का शिकार करने गए थे। इस बीच हिमांशु नदी में उतरकर नहाने लगा। नहाते-नहाते वो अचानक गहराई में जाकर वह डूबने लगा, जिसकी आवाज सुनकर बाकी चारों दोस्त भी नदी में कूद गए। इसके बाद एक-एक कर कर सभी पानी में समा गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ : रात के अंधेरे में हुआ हादसा, व्यापारी दीपक जोशी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु!

परिवार में मचा कोहरा

मजल पुलिस और गोताखोर की टीम ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद सभी के शव गंगा से बाहर निकले। दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया। सभी के परिजन मौके पर पहुंचे और रोने बिलखने लगे। पुलिस की टीम ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सम्बंधित खबरें