UP : गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का कहर, 24 घंटे में 85 बच्चों समेत 156 लोगों पर किया हमला

गाजियाबाद :- जिले में सोमवार से मंगलवार के बीच 24 घंटे में 85 बच्चों सहित 156 लोगों पर आवारा कुत्तों ने हमला किया। ये सभी लोग मंगलवार को एमएमजी, संयुक्त और चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी रेबीज वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के लिए पहुंचे। 354 लोगों ने दूसरी व तीसरी डोज लगवाई।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी (बड़ी खबर) :- सीएचसी से रेफर गर्भवती की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत, परिवार में मातम

एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि अस्पताल में सबसे अधिक विजय नगर, अर्थला और नंदग्राम क्षेत्र से कुत्ते काटने से घायल आ रहे हैं। इनमें से दो तिहाई संख्या बच्चों की है। नोडल अधिकारी डॉ. जीपी मथूरिया ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सबसे अधिक मोदीनगर में लोगों पर कुत्ते हमले कर रहे हैं। मंगलवार को मोदीनगर में 27 लोगों को पहला डोज लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : नशामुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण—मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिलाई युवाओं को नशामुक्ति की शपथ

सम्बंधित खबरें