उत्तराखंड : बीजेपी को लगा बड़ा झटका! उपचुनाव में बद्रीनाथ और मंगलौर में जीती कांग्रेस

Badrinath and Manglaur Upchunav Result : कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए विधायक राजेंद्र भंडारी को बद्रीनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा है. कांग्रेस उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला ने भारी मतों के साथ इस सीट पर जीत दर्ज की है.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : इन दो अधिकारियों को बनाया गया चार धाम यात्रा मजिस्ट्रेट

उत्तराखंड में 2 सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को झटका लगा है. दोनों ही सीटों पर कांग्रेस पार्टी को जीत मिली है. कांग्रेस के उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला ने बद्रीनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में 5224 वोटों के अंतर से जीत लिया. दरअसल मार्च में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद बद्रीनाथ सीट खाली हुई थी. जिसके बाद यहां पर उपचुनाव कराए गए और इस चुनाव में भाजपा की ओर से खड़े हुए राजेंद्र भंडारी को हार का सामना करना पड़ा. वहीं मंगलौर सीट पर भी कांग्रेस के उम्मीदवार को जीत मिली है. मंगलौर से कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन को जीत मिली है. काजी निजामुद्दीन को 422 मतों से जीत मिली है.

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: आज भी जमकर बरसेंग बदरा, देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

सम्बंधित खबरें