उत्तराखंड : दर्दनाक सड़क हादसे ने छीन ली चार लोगों की जिंदगी, जा रहे थे मंदिर मौत के मुंह में समा गए

बागेश्वर न्यूज़ :- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बागेश्वर में बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग की है। रविवार सुबह दिल्ली नंबर की ऑटो कार के नदी में गिरने से चार लोगों की मौत हुई। घटना स्थल पर पुलिस और फायर रेस्क्यू टीम पहुंची। शव नदी से निकाल लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ईडी की बड़ी कार्रवाई: अवैध सट्टेबाजी मामले में सुरेश रैना व शिखर धवन की 11 करोड़ की संपत्ति जब्त

यह घटना बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग में तुपेड के पास 300 मीटर खाई में ऑटो कार के गिरने से चार की मौत होने की सूचना सामने आई है। घटना सुबह करीब 4:00 की बताई जा रही है। फायर टीम को सूचना मिलने पर टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची। सभी शव को खाई से बाहर निकाल लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : प्रेमिका के घर में प्रेमी फंदे में लटका मिला

फायर अधिकारी गोपाल रावत ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंच चुकी है। शवो का रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाल लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : उपनल कर्मियों पर लागू हो हाईकोर्ट 2018 का आदेश, पढ़े पूरी खबर

मृतकों की पहचान

  • कमल प्रसाद (26) पुत्र लक्ष्मण राम निवासी वडयूड़ा रीमा
  • नीरज कुमार (25) पुत्र हरीश राम निवासी जुनायाल दोफाड़
  • दीपक आर्य (22) पुत्र हरीश राम निवासी जुनायाल दोफाड़
  • कैलाश राम (24) पुत्र देव राम निवासी जुनायाल दोफाड़

सम्बंधित खबरें