उत्तराखंड : टनकपुर में भीषण हादसा, किरोड़ा नाले में बही मैक्स, 7 लोगों को बचाया

टनकपुर न्यूज़ :- आज सुबह टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर किरोड़ा नाले के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक मैक्स जीप नाले में बह गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे। एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :- IAS और PCS अधिकारियों के हुए ट्रांसफर

अभी तक की जानकारी के अनुसार, जीप में कुल 9 लोग सवार थे। बचाव दल ने लगातार प्रयासों के बाद अब तक 7 लोगों को नाले से बाहर निकाल लिया है। सभी घायलों को तुरंत उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया गया है। दुखद खबर यह है कि इनमें से एक महिला की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : आज से बदलेगा मौसम! इन जिलों में आंधी व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीप सवार लोग जनपद उधमसिंह नगर के ग्राम पकड़िया के रहने वाले हैं। बचाव दल अभी भी लापता लोगों की तलाश में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : पौड़ी में हादसा...खाई में गिरी श्रीनगर के लिए निकली बस, चार की मौत की आशंका, दो दर्जन से ज्यादा घायल...

उप जिलाधिकारी आकाश जोशी ने बताया कि घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

सम्बंधित खबरें