उत्तराखंड : 10 मिनट तक तेंदुए से लड़ती रही कमला

  • बेरीनाग के डोलगांव में घर के पास चारा काटते समय तेंदुए ने कर दिया था हमला

बेरीनाग (पिथौरागढ़) :- बेरीनाग ब्लॉक की दूरस्थ ग्राम पंचायत सेलीपाख के डोल गांव में मवेशियों के लिए चारा काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला 10 मिनट तक तेंदुए से लड़ती रही और उसे भागने पर मजबूर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update : कुमाऊं के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

सेलीपाख के डोलगांव की कमला देवी पत्नी चामू सिंह शनिवार सुबह करीब 11 बजे पशुओं के लिए चारा काट रही थी। इसी दौरान तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। कमला देवी ने साहस का परिचय देते हुए दराती से तेंदुए का मुकाबला किया। करीब 10 मिनट तक चले संघर्ष में तेंदुए ने कमला देवी के सिर, हाथ-पैर और कमर पर पंजों से हमला कर घायल कर दिया। जब आसपास की महिलाओं ने कमला देवी की चीख पुकार सुनी तो उन्होंने शोर मचाया जिससे तेंदुआ भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल (बड़ी खबर) :- नैनीताल में अतिक्रमण को ध्वस्त किया, 15 भवनों के अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी......

मौके पर पहुंचे परिजन घायल कमला को सीएचसी बेड़ीनाग लाए। डॉ. सिद्धार्थ पाटनी ने इलाज किया। डॉक्टर के अनुसार महिला की हालत खतरे से बाहर है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है। क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश सिंह ने वन विभाग से घायल महिला को मुआवजा देने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

सम्बंधित खबरें