उत्तराखंड : सचिव ने मतदाता दिवस पर दिलाई शपथ, जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारी रहे मौजूद

नैनीताल न्यूज़ :- सचिव पेयजल, परिवहन, पेयजल, वरिष्ठ स्टाफ आफिसर – मुख्य सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने गुरुवार को 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नैनीताल क्लब सभागार में अधिकारियों/कर्मचारियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : सड़क चौड़ीकरण और चौराहों के सौंदर्यीकरण की दिशा में मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण कदम

उन्होंने मतदेय स्थलों पर भी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा मतदाताओं को मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु शपथ दिलाई गई। इस बार मतदाता दिवस की थीम ‘‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’’ रखी गई है। बता दें कि लोकतंत्र में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी बढाने, नवीन पंजीकृत मतदाताओं को लोकतंत्र के प्रति उनके दायित्वों के महत्व को समझाने के लिए 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस दौरान जिलाधिकारी वंदना सिंह, ए डी एम पी आर चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, डी डी ओ गोपाल गिरी गोस्वामी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें