उत्तराखंड : सौतेले पिता ने मासूस से किया दुष्कर्म

किच्छा न्यूज़ : सौतेले पिता ने मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। इतना ही नहीं किसी को बताने पर उसके साथ उसकी मां को जाने से मारने की भी धमकी दे डाली। तीन माह से लगातार हैवानियम से गुजर रही बच्ची ने आखिरकार हिम्मत कर मां को आपबीती बता दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित के विरुद्ध पाक्सो व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद की रहने वाली महिला पति की मौत के बाद अपने बच्चों के साथ किच्छा कोतवाली अंतर्गत एक गांव में रह कर मेहनत-मजदूरी करने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट, कई जिलो में बारिश और बर्फबारी की संभावना, पढ़े पूरी खबर.....

इस दौरान यहां दूसरी शादी कर ली। दूसरा पति की उसकी 12 वर्षीय पुत्री पर बुरी नजर रखने लगा। आरोप है कि अक्टूबर में आरोपित ने बच्ची से दुष्कर्म कर डाला। बच्ची को धमकाकर वह उससे हैवानियत करता रहा। तब से बच्ची डरी-सहमी रहने लगी मां ने विश्वास में लेकर उससे पूछा तो मामला खुला। शुक्रवार देर रात महिला ने आरोपित के विरुद्ध तहरीर दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : देवभूमि में अपराधियों को किसी भी क़ीमत पर नहीं बख्शेंगे – सीएम धामी

सम्बंधित खबरें