उत्तराखंड :- इस रेट पर होगी प्राइवेट हॉस्पिटल व पैथोलॉजी लैब में डेंगू की जांच…..

देहरादून – उत्तराखंड में डेंगू के कई मरीज सामने आ रहे है, ऐसे में डेंगू की जांच के लिए रेट तय कर दिए गए है। जांच की निर्धारित दरों की रेट लिस्ट अपन-अपने चिकित्सालयों /पैथोलॉजी लैब में चस्पा करनी होगी और इसी के अनुसार ही जनमानस से डेंगू जांच शुल्क लिए जायेंगे।

वर्तमान जांच दरें –

1- Dengue ELISA Test 2- Dengue ELISA Test

Rs. 1100 (for NABL Lab)

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर (दु:खद खबर):- ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम.......

Rs. 1000 (for Non NABL Lab)

2- Dengue Rapid Test

NS1 – Rs. 500

NS1+IgG+IgM combo test – Rs. 800

डॉ. संजय जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि, उत्तराखण्ड में मच्छर जनित रोग डेंगू एक प्रमुख जन स्वास्थ्य समस्या के रूप में परिलक्षित हो रहा है। उत्तराखण्ड राज्य में डेंगू रोग को Notifiable Disease घोषित करने की अधिसूचना ‘उत्तराखण्ड महामारी (मलेरिया एवं डेंगू ) विनिमय 2019’ दिनांक 27 सितम्बर 2019 को जारी की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (बड़ी खबर) - मुख्यमंत्री दौरे का खनन कारोबारी ने किया विरोध, पुलिस से हुई नोक झोक, पढ़े पूरी खबर....

दिनांक 25.08.2023 को अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में जनपद देहरादून के समस्त पैथोलॉजिस्ट के साथ डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम से सम्बंधित बैठक में सर्वसम्मति से डेंगू जांच दरें निर्धारित किये जाने सम्बंधी सहमति प्राप्त हुई है।

अतः आपसे अनुरोध है कि डेंगू रोग के कार्ड एवं एलाइजा आदि की जांच जनहित में निम्नानुसार दरों पर समस्त प्रयोगशालाओं / चिकित्सालयों में किये जाने का कष्ट करें तथा कृत कार्यवाही एंव डेंगू केसों की प्रतिदिन की सूचना अधोहस्ताक्षरी कार्यालय के आईडीएसपी प्रकोष्ठ की ई-मेल [email protected] पर प्रतिदिन उपलब्ध कराएं।साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि डेंगू रेपिड जांच एंव एलाइजा ( ELISA ) जांच की निर्धारित दरों की रेट लिस्ट अपन-अपने चिकित्सालयों / पैथोलॉजी लैब में चस्पा करेंगें एवं इसी के अनुसार ही जनमानस से डेंगू जांच शुल्क लेंगें।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : पीआरडी स्वयंसेवकों को बड़ी सौगात — वर्दी भत्ते में 1000 रुपये की बढ़ोतरी, अब हर दो साल में मिलेगा 2500 रुपये

सम्बंधित खबरें