उत्तराखंड मौसम :- तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी, पर्वतीय जिलों में यलो अलर्ट जारी……

Weather Update: अगले तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मौसम शुष्क रहेगा।

उत्तराखंड मौसम विभाग केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  इग्नू की परीक्षा में नकल करते भाई-बहन सहित तीन पकड़े

मौसम विभाग केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अगले तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मौसम शुष्क रहेगा। कल उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में तेज बारिश हुई। राजधानी देहरादून में भी जमकर मेघ बरसे। मसूरी में बारिश के बाद घना कोहरा छा गया।

सम्बंधित खबरें