उत्तरकाशी (बड़ी खबर) : नैटवाड़ में हादसा, स्कूल वैन में लगी आग, चालक की सूझबूझ से बची 18 बच्चों की जान

उत्तरकाशी में मोरी के नैटवाड़ में एक स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि स्कूल वैन चालक की सूझबूझ से 18 बच्चों की जान बच गई। हादसा उस समय हुआ जब स्कूल की छुट्टी के बाद वैन बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : राष्ट्रीय राजमार्ग-7 और 34 के सुधार कार्यों के लिए 720.67 करोड़ की परियोजना स्वीकृत, सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया

जानकारी के अनुसार, सोमवार को मोरी प्रखंड के गैचवांण स्थित यूनिक एकेडमी की छुट्टी के बाद स्कूल वैन बच्चों को नैटवाड़ छोड़ने जा रही थी। स्कूल से कुछ दूर जाने के बाद ही स्कूल वैन के इंजन से धुआं उठने लगा। जिस पर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार दिया और खुद भी नीचे उतर गया। बच्चों के नीचे उतरते ही वैन में तेजी से आग भड़क उठी और देखते ही देखते चंद मिनटों में ही पूरी वैन जल गई।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar : सड़क हादसे में लापता महिला वार्डन का शव मिला, चीला रेंज में नए वाहन के ट्रायल के दौरान हुआ था हादसा, पढ़े पूरी खबर....

मोरी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि स्कूल वैन में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। किसी भी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

सम्बंधित खबरें