Uttarakhand Weather: खूब सता रहा कोहरा… हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में येलो अलर्ट, जानें इस हफ्ते मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather Today: मंगलवार को हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिले में सुबह और रात को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में छाया कोहरा लोगों को सता रहा है। सुबह घरों से निकलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। खासतौर पर वाहन चालकों के सामने इस समय चुनौती है। प्रदेश के कुछ जिलों को छोड़ अधिकतर जिलों में आज कोहरा छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : शादी से पहले युवती की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल, एक्स बॉयफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज

बीते कुछ दिनों से सता रहा कोहरे का सितम इस सप्ताह भी जारी रहेगा। बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी न होने से सूखी ठंड खूब सताएगी। हालांकि, दिन में मौसम शुष्क रहने से ठंड का अहसास होगा। इसके साथ ही दिन के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मानसखण्ड मन्दिर माला योजना के अन्तर्गत पर्यटन को बढावा, कैंचीधाम मन्दिर परिसर में आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं मन्दिर समिति के साथ समीक्षा की.....

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मंगलवार को हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिले में सुबह और रात को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया था। जबकि, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क होने की संभावना जताई गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : चाचा ने अपनी ही नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म

सोमवार को दून का अधिकतम दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का तापमान एक डिग्री इजाफे के साथ 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का तापमान दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 14.5 और नई टिहरी का तापमान एक डिग्री इजाफे के साथ 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सम्बंधित खबरें