हल्द्वानी : सरकार के प्रयासों से अब जनता को एक ही स्थान पर मिलेंगी सभी सुविधाएं


हल्द्वानी न्यूज़ :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। इसी दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए हल्द्वानी में बहुप्रतीक्षित बहुउद्देश्यीय नमो भवन का निर्माण कार्य मानसून से पहले शुरू होने जा रहा है। यह परियोजना न केवल शहर के विकास को नई ऊंचाई देगी, बल्कि आम जनता को एक ही स्थान पर सभी जरूरी सरकारी सेवाएं भी उपलब्ध कराएगी।

उत्तराखंड शहरी विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) द्वारा संचालित यह परियोजना 336 करोड़ रुपये की लागत से सात मंजिला भवन के रूप में आकार लेगी। एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) द्वारा समर्थित इस परियोजना के अंतर्गत तकनीकी मूल्यांकन के बाद जल्द ही निर्माण एजेंसी का चयन कर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल (बड़ी खबर):-मुख्यमंत्री ने नैनीताल में खेला क्रिकेट, घूमने आए पर्यटकों को खुद पिलाई चाय, देखें तस्वीरें.....

नमो भवन में नगर निगम, तहसील, परिवहन, जल निगम सहित कई सरकारी कार्यालय एक ही छत के नीचे संचालित होंगे। इससे आमजन को सरकारी कामों के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके साथ ही रोडवेज स्टेशन के पुनर्विकास की योजना भी इस परियोजना का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :- एमबीपीजी कॉलेज में सूरज रमोला 24 वोट से आगे और LBS कॉलेज हल्दूचौड़ में कार्तिक रजवार 29 वोट से आगे.. Update..... 👇👇

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज उत्तराखंड में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है। नमो भवन जैसी योजनाएं उनके उस संकल्प को दर्शाती हैं, जिसमें हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं, पारदर्शी प्रशासन और सुव्यवस्थित जीवनशैली प्रदान करने की बात कही गई है।

यूयूएसडीए परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह के अनुसार, “टेंडर की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और मानसून से पहले निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।”

यह भी पढ़ें 👉  लोनिवि और एनएच के अधिकारी सड़कों को जल्द गड्ढा मुक्त करें : वंदना

नमो भवन: भविष्य की एक झलक


नमो भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि यह एक आधुनिक, विकसित और सुविधाजनक हल्द्वानी की आधारशिला है। मुख्यमंत्री धामी की दूरदृष्टि और राज्य सरकार की संकल्पबद्धता इसे एक उदाहरणात्मक सफलता बना रही है, जिससे न केवल शहर की सूरत बदलेगी, बल्कि जनता के जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

सम्बंधित खबरें