देहरादून : रक्षाबंधन पर उत्तराखंड की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

  • बहनों के लिए तोहफ़ा: रोडवेज बसों में बिना किराए सफर का मौका

देहरादून न्यूज़ :- उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष सुविधा की घोषणा की गई है। निगम के महाप्रबंधक (संचालन) श्री पवन मेहरा ने बताया कि उत्तराखंड शासन के आदेशानुसार 09 अगस्त 2025 को राज्य की सभी रोडवेज बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली : DM संदीप तिवारी ने मंगलवार को जिला आबकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिला आबकारी अधिकारी भी मिले कार्यालय से नदारद की सर्विस हुई ब्रेक….


यह सुविधा केवल उत्तराखंड राज्य के भीतर संचालित रोडवेज बस सेवाओं में मान्य होगी। निगम का उद्देश्य रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक और सांस्कृतिक पर्व पर महिलाओं को सुरक्षित, आरामदायक और नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे आसानी से अपने भाई-बहनों और परिजनों से मिलने जा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : रुद्रपुर में हादसा! गर्भवती समेत चार की मौत


परिवहन निगम ने सभी बस डिपो को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं और यात्रियों की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सम्बंधित खबरें