हल्द्वानीः दो दिन के लिए बदला हल्द्वानी से जाने और पहाड़ से आने वाले वाहनों का रूट, देखिए रूट मैप.

Haldwani News: दिनांक 07.12.2024 (शनिवार) और 08.12.2024 (रविवार) को वीकेंड के दौरान शहर हल्द्वानी का यातायात / डायवर्जन प्लान, यह डायवर्जन प्लान प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

रामपुर रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहा से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे। तथा शेष वाहन टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम तिराहा से शहर हल्द्वानी की ओर आएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नौ स्थानों पर 18 दिन तक चले राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के जरिए उत्तराखण्ड खेल परिदृश्य में प्रमुख शक्ति बनकर उभरा है। उत्तराखण्ड न सिर्फ पदक तालिका में अपनी रैंकिंग सुधारने में कामयाब रहा, बल्कि पूरे आयोजन को अनुशासित तरीके से सम्पन्न कराने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने भी अपनी क्षमता का परिचय दिया है।

बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

कालाढूंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल / लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर हाईडिल/ कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  खेतों की पगडंडियों से छात्र आंदोलन के मंच तक: आशीष कवड़वाल की कहानी

कालाढूंगी रोड से रामपुर रोड की ओर जाने वाले समस्त वाहन मुखानी चौक/जेल रोड तिराहा से कैंसर हॉस्पिटल तिराहा से डायवर्ट होकर सुशीला तिवारी अस्पताल से रामपुर रोड में जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  🔥⛰️ देहरादून मौसम अलर्ट! बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा 5 दिन के लिए थमी 🌧️⚡

शहर हल्द्वानी से रामपुर रोड में जाने वाले समस्त वाहन सिंधी चौक से गांधी इंटर कॉलेज से होंडा शोरूम होते हुए टीपी नगर से अपने गंतव्य को जाएंगे।

पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारीमन तिराहा से गोला बाईपास और कॉल टैक्स /हाईडिल तिराहा से डाइवर्ट होकर पनचक्की से अपने गंतव्य को जायेंगें।

सम्बंधित खबरें