अल्मोड़ा- बरसाती नाले में बहा पिकअप, ड्राइवर ने तैरकर बचाई जान (देखों वीडियो)

अल्मोड़ा न्यूज़ :- उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में कई नदी नाले उफान पर आ रहे हैं, वही अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में पड़ने वाले पन्याली नाला भी उफान पर आ गया, वही एक पिकअप गाड़ी के ड्राइवर ने नाले में अपना पिकअप डाल दिया, जिससे वह पिकअप सहित बह गया, वहीं ड्राइवर ने कूद कर और नाले में तैरकर अपनी जान बचाई, उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Violence: बनभूलपुरा हिंसा में घायल हुआ एक और व्यक्ति की मौत, सिर के आर-पार हो गई थी गोली, पढ़े पूरी खबर.....

वहीं नैनीताल जिले में भी बारिश की वजह से कई सड़कों के साथ ही भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही है, वहीं बारिश की वजह से आज दोपहर अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में पड़ने वाले मोहान गांव के पास पन्याली नाला भी उफान पर आ गया, वहीं इस तेज गति से चलने वाले उफनते नाले में एक पिकअप बह गया। जानकारी देते हुए गांव के ही निवासी सोबन सिंह रावत ने बताया कि आज दोपहर यह नाला उफान पर आया था,उन्होंने बताया कि मोहान का ही रहने वाला एक युवक दिनेश मोहान से सामान छोड़ने अल्मोड़ा के सल्ट में पड़ने वाले भगराकोट अपनी पिकअप संख्या Uk04CA6071 से गया था,

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : 23 मार्च को एमबीपीजी मैदान में लगेगा रोजगार मेला

जब वह समान छोड़कर वापस भगराकोट से अपने घर मोहान आ रहा था तो यह नाले के एकाएक उफान पर आने पर नाले का तेज बहाव दिनेश को गाड़ी सहित अपने साथ बहा ले गया,जिसमे युवक ने पिकअप वाहन से कूदकर और नाले में तैरकर अपनी जान बचाई। सोबन ने बताया कि हादसे के वक़्त पिकअप वाहन में दिनेश के अलावा कोई मौजूद नही था,उन्होंने कहां कि युवक को किसी भी प्रकार की चोट नहीं लगी है।

सम्बंधित खबरें