देहरादून : लच्छीवाला टोल प्लाजा पर बड़ा हादसा, डंपर ने तीन कारों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

देहरादून न्यूज़ :- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हुआ है। डोईवाला में लच्छीवाला टोल प्लाजा पर बड़ा हादसा हुआ है। खनन सामग्री से लदे एक ट्रक ने टोल पर खड़ी कार को जबरदस्त टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार पुरुषों और तीन महिलाओं गिरफ्तार


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक और वहां खड़े पोल के बीच में दब गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जया बलूनी ने बताया कि देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर डंपर ने तीन कारों को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  Success Story: IAS Himanshu Gupta की संघर्ष भरी कहानी, चाय बेचने से UPSC CSE क्रैक करने तक का सफर, पढ़ें.....


देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर आज सुबह एक डंपर ने तीन कारों को टक्कर मार दी। पुलिस अधीक्षक यातायात लोकजीत सिंह ने बताया कि “डंपर द्वारा कार में टक्कर मारने की घटना में दो लोगों की मृत्यु की सूचना है। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल हो गए थे। घटना की जांच की जा रही है।”

सम्बंधित खबरें