ब्रेकिंग न्यूज़ :- चमोली में हुआ दर्दनाक हादसा, हादसे में एक की मौत और चार लोग घायल हुए……….

चमोली :- सोमवार को देर रात चमोली में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सलूड़ में एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार घायल हैं।

कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी

चमोली में सोमवार को देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां जोशीमठ के सलूड़ में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार में कुल पांच लोग ही सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Alert: देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर में आज तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी

एसडीआरएफ ने घायलों का किया रेस्क्यू

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को देर रात एसडीआरएफ को सलूड़ में कार के दुर्घटनाग्रस्त होने जानकारी मिली। जिसके बाद एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। टीम ने देखा कि ऑल्टो (UK11B2096) सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  आज भारत को पांच पदक मिले, कुल संख्या 74 पहुंची, पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में जगह बनाई....

एक की मौके पर ही मौत, चार लोग घायल हुए

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मिली जानकारी के मुताबिक इसमें एक व्यक्ति शरण सिंह चौहान पुत्र माधो सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सम्बंधित खबरें