Uttarakhand Cabinet Meeting: प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, बजट सत्र से लेकर हो सकते कई अहम फैसले

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी। बैठक में आगामी बजट सत्र से लेकर कई अहम फैसले हो सकते हैं। बैठक में विधानसभा के आगामी बजट सत्र के आयोजन को लेकर अहम निर्णय हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  दो सांड़ों की लड़ाई में स्कूटी सवार की जान पर बन आई...देखें वीडियो.. 👇👇

भाजपा-कांग्रेस विधायकों ने इस बार गैरसैंण के बजाए देहरादून में ही बजट सत्र की मांग रखी हुई है, जिस पर धामी कैबिनेट फैसला ले सकती है। बैठक में उपनल कर्मियों के पदों को अधिसंख्यक घोषित करने सहित कुछ मांगों पर फैसला हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  वैश्य महासभा हल्द्वानी रजि. द्वारा क्रिस्टल शुभ सागर लाॅन रामपुर रोड में होली मिलन समारोह एवं भजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया

राज्य की आबकारी नीति पर भी निर्णय हो सकता है। जूनियर हाईस्कूल और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के पद बढ़ाने का प्रस्ताव भी आ सकता है। वहीं, शहरी विकास, आवास व स्वास्थ्य के अलावा ऊर्जा विभाग से संबंधित प्रस्ताव भी बैठक में आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून (बड़ी खबर):- नर्सिंग अधिकारियों के 1383 पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू

सम्बंधित खबरें