चमोली : चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए उत्सव डोली….

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट विधि विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। भगवान रुद्रनाथ की जयकारों के साथ उत्सव डोली गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई। बीते दो दिनों से हुई बर्फबारी के बाद आज धूप खिली तो श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों की सामना नहीं करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ननूरखेड़ा, देहरादून में होमगार्ड्स स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में रैतिक परेड का निरीक्षण किया।

बुधवार को उच्च हिमालय में स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट विधि विधान से सुबह 8:00 बजे शीतकाल के लिए बंद किए गए। मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर ललित नारायण मिश्र ने भी रुद्रनाथ मंदिर में पहुंचकर भगवान रुद्रनाथ के दर्शन किए।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर : मां ने पैसे नहीं दिए तो युवक ने लगाई फांसी....

वहींं 24 अक्तूबर को दशहरा के दिन बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने के शुभ मुहूर्त की घोषणा की जाएगी। जबकि 15 नवंबर को भैया दूज के दिन केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। गंगोत्री मंदिर समिति ने 14 नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने की तिथि तय कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : बेरीनाग की बेटी स्वर्णिका ने किया कमाल, घोड़े की लगाम थाम के पार किया आग का 'दरिया'

सम्बंधित खबरें