देहरादून (बड़ी खबर):- उत्तराखंड में पिछले पांच सालों में डेंगू से सबसे अधिक मौतें, देहरादून में 11 लोगों की गई जान…

देहरादून न्यूज़ :- उत्तराखंड में पिछले पांच सालों में इस साल अब तक सबसे अधिक 12 मौतें हुई हैं। इसमें 11 मौतें अकेले देहरादून में हुई हैं। जिले में अब तक डेंगू के सबसे अधिक 589 मरीज मिले हैं। वर्ष 2019 में प्रदेश में डेंगू तेजी से फैला था और कुल आठ मरीजों की मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर (बड़ी खबर):- कार से भिड़ी पिकअप, राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त घायल…..

प्रदेश में अभी तक सात जिलों में डेंगू ने दस्तक दी है। जबकि छह पर्वतीय जिलों में डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है। चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक किसी संक्रमण रोग के तीन साल के बाद प्रकोप बढ़ने की संभावना रहती है। डेंगू का संक्रमण काल नवंबर- दिसंबर रहता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देश के बाद फॉगिंग और लार्वा नष्ट करने के लिए विभागों ने कसरत तेज की है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सात नवंबर से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ये रहेगा कार्यक्रम

प्रदेश में वर्ष वार डेंगू रोगियों की स्थिति

वर्ष डेंगू मामले मौतें

2018 591 02

2019 10622 08

2020 76 01

2021 738 02

2022 – –

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (जॉब-जॉब) :- आउटसोर्स के माध्यम से आई Vacancy, UPNL में आई Vacancy, विभिन्न विभागों के पदों पर निकली भर्तियां...

2023 अब तक 1005 12

सम्बंधित खबरें