देहरादून : राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं जनप्रतिनिधियों ने किया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत

देहरादून न्यूज़ :- उत्तराखण्ड आगमन पर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।


एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण, मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति महोदय का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरप्रदेश : साथ में जीने-मरने की खाई थी कसम, पति की मौत के बाद पत्नी ने सातवीं मंजिल से कूद कर दे दी जान, पढ़े पूरी खबर.....

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू अपने दो दिवसीय उत्तराखण्ड प्रवास पर हैं, इस दौरान वे राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी।

एयरपोर्ट परिसर में राष्ट्रपति के स्वागत के दौरान पारंपरिक परिधानों में सजे सांस्कृतिक दलों ने गढ़वाली एवं कुमाऊँनी लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर अतिथि देवो भवः की भावना को साकार किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (बड़ी खबर) : सीएम धामी के निर्देश पर चोरगलिया में देशी शराब की दुकान हमेशा के लिए बंद....

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के उत्तराखण्ड आगमन पर राज्य की जनता की ओर से हार्दिक स्वागत करते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया।

सम्बंधित खबरें