Dehradun: सिपाही ने बाइक सवार को पीटा, वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने लिया संज्ञान, निलंबित

सहसपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल को शुक्रवार को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस दौरान साथ के दूसरे सिपाही ने बाइक चालक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी अजय सिंह ने घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल (बड़ी खबर) :- अब आयुष्मान कार्ड घर बैठे बना सकते हो, करना होगा यह काम.... 👇👇

हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार शुक्रवार की शाम अपने व्यक्तिगत कार्य से सभावाला रोड पर गए थे। वापसी के दौरान उन्हें एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी और भागने लगा। हेड कांस्टेबल के हाथ, पैर, कमर और सिर में चोटें आईंं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लोबल इंवेस्टर समिट: ITC ने 5000 करोड़ के निवेश का दिया प्रस्ताव, सीएम धामी बोले- 2.5 लाख करोड़ का लक्ष्य

सहसपुर थाने में ही तैनात सिपाही सौरभ कुमार और अन्य स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को सभावाला पुल के पास पकड़ लिया। सिपाही ने बाइक सवार की पिटाई कर दी। थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि धूलकोट स्थित निजी अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है।

सम्बंधित खबरें