नैनीताल (बड़ी खबर):- नौ अधिकारियों का रोका वेतन, यह है वजह…. 👇👇

भीमताल (नैनीताल):- वृद्धावस्था, दिव्यांग, किसान और अन्य पेंशनरों का शत-प्रतिशत सत्यापन न करने पर जिले के नौ सहायक समाज कल्याण अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने संबंधित अधिकारियों का नवंबर का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भराड़ीसैंण : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियाँ जोरों परविधानसभा भराड़ीसैंण में राज्य स्तरीय कार्यक्रम हेतु समीक्षा बैठक आयोजित

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बतायाकि जिले के आठ ब्लॉक में पेंशनरों की सत्यापन सूचना शत प्रतिशत नहीं की गई है। इसे लेकर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी का नवंबर का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : अब ओबीसी की बारी, कांग्रेस से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लाल सिंह पवार ने की मेयर पद के लिए दावेदारी

उन्होंने कहा कि जिले में पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों का हर साल वार्षिक सत्यापन किया जाता है लेकिन अब तक शत प्रतिशत सत्यापन नहीं हो पाया है। उन्होंने अधिकारियों से शत प्रतिशत सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : सांसद अजय भट्ट ने आज जमरानी बांध परियोजना एवं टनल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया

सम्बंधित खबरें