हल्द्वानी : नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने गंगापुर कबड़वाल गौशाला का निरीक्षण किया

हल्द्वानी न्यूज़ :- बुधवार को नगर आयुक्त ऋचा सिंह द्वारा कुमाऊं मंडल विकास निगम, निर्माण खंड के अधिकारियों एवं नगर पंचायत लालकुआं के अधिकारियों के साथ गंगापुर कबड़वाल गौशाला का निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Cabinet Meeting: प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, बजट सत्र से लेकर हो सकते कई अहम फैसले

उक्त गौशाला में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा एक करोड़ 98 लाख रुपए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है जिसमें कार्यदायी संस्था को तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए तथा गौशाला की अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया गौशाला के निर्माण से शहर में घूम रहे आवारा गोवंशों को आश्रय प्रदान करने में सुविधा होगी नगर निगम शीघ्र अभियान चलाकर गोवंशों को इस गौशाला में स्थानांतरित करेगा।

सम्बंधित खबरें