Uttarakhand Cabinet Meeting: प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, बजट सत्र से लेकर हो सकते कई अहम फैसले

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी। बैठक में आगामी बजट सत्र से लेकर कई अहम फैसले हो सकते हैं। बैठक में विधानसभा के आगामी बजट सत्र के आयोजन को लेकर अहम निर्णय हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर : कपकोट क्षेत्र में आपदा राहत कार्य तेज़, विधायक सुरेश गढ़िया ने खुद किया स्थलीय निरीक्षण

भाजपा-कांग्रेस विधायकों ने इस बार गैरसैंण के बजाए देहरादून में ही बजट सत्र की मांग रखी हुई है, जिस पर धामी कैबिनेट फैसला ले सकती है। बैठक में उपनल कर्मियों के पदों को अधिसंख्यक घोषित करने सहित कुछ मांगों पर फैसला हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर (ब्रेकिंग न्यूज़) :- आबकारी विभाग उधम सिंह नगर के मोतीपुर गांव में मारा छापा, मौके पर 6.50 लाख की पकड़ी गई शराब....

राज्य की आबकारी नीति पर भी निर्णय हो सकता है। जूनियर हाईस्कूल और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के पद बढ़ाने का प्रस्ताव भी आ सकता है। वहीं, शहरी विकास, आवास व स्वास्थ्य के अलावा ऊर्जा विभाग से संबंधित प्रस्ताव भी बैठक में आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (बड़ी खबर) : कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने उपजिलाधिकारी को दिए नियमित मानिटरिंग करने के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर....

सम्बंधित खबरें