दु:खद – जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में उत्तराखंड का लाल शहीद, परिवार में मचा कोहराम…..

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकियों ने सेना के दो वहनों पर घात लगाकर हमला कर दिया। जिसमें पांच सैनिक शहीद हो गए जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बता दें कि गुरुवार दोपहर करीब 3 बजकर 45 मिनट पर आतंकियों ने सेना की दो गाड़ियों पर घात लगाकर हमला कर दिया। जिसमें पांच जवान शहीद हो गये हैं। इसके साथ ही दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। पुंछ के सुनरकोट पुलिस स्टेशन में पास सेना पर हुए आतंकी हमले में चमोली जिले के नारायण बगड़ विकासखण्ड के बमियाला गांव का जवान वीरेंद्र सिंह भी शहीद हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (बड़ी खबर): 9 साल का योगेश जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है, 72 घंटे बाद भी योगेश को नहीं आया है होश, छीड़ाखान सड़क हादसे में योगेश ने मां, बाप और छोटे भाई को भी खाया....

वीरेंद्र सिंह 15वीं गढ़वाल रायफल में तैनात थे। शहीद जवान के पार्थिव शरीर को रुड़की लाया जा रहा है। कल शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बमियाला पहुंचाया जाएगा। जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वीरेंद्र सिंह के शहीद होने की खबर से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :- पुलिस तक पहुंचा सास बहू का झगड़ा, हुआ हंगामा, फिर क्या हुआ, देखो...

शहीद वीरेंद्र अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। शहीद वीरेंद्र के घर में उनके माता पिता, दो भाई और एक बहन है। उनके के पिता किसान है। माता गृहणी हैं। एक भाई भी ITBP में तैनात है।

सम्बंधित खबरें