गंगोत्री हाईवे :- चिन्यालीसौड़ जा रहे बोलेरो वाहन के हुए ब्रेक फ्रेल, यात्रियों में मची चीख पुकार, ऐसे बची जान… 👇👇👇

उत्तरकाशी से चिन्यालीसौड़ जा रहे एक बोलेरो वाहन के धरासू बैंड भूस्खलन क्षेत्र के पास अचानक ब्रेक फेल हो गए। जिस पर वाहन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को पहाड़ से टकरा दिया।

गंगोत्री हाईवे पर एक बोलेरो वाहन चालक की सूझबूझ से चार यात्रियों की जान बच गई। वाहन के ब्रेकफेल होने पर चालक ने वाहन को पहाड़ से टकरा दिया, जिससे वह सड़क पर ही पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची धरासू पुलिस व स्थानीय लोगों ने वाहन में सवार यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  लखनऊ में बड़ा हादसा, रेलवे कॉलोनी में मकान ढहा, मलबे में दबकर पांच लोगों की दर्दनाक मौत....

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब सवा चार बजे उत्तरकाशी से चिन्यालीसौड़ जा रहे एक बोलेरो वाहन के धरासू बैंड भूस्खलन क्षेत्र के पास अचानक ब्रेक फेल हो गए। जिस पर वाहन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को पहाड़ से टकरा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नई दिल्ली : PM मोदी से मिलकर CM धामी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

थानाध्यक्ष धरासू प्रमोद उनियाल ने बताया कि सूचना पर स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में सवार लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया है। वाहन में चालक सहित पांच लोग सवार थे। किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। अगर जरा भी चूक होती हो बड़ा हादसा हो सकता था।

सम्बंधित खबरें