Srinagar Garhwal: तेलांगना के यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक न दिखाता समझदारी तो गंगा में समा जाती

कौड़ियाला से देवप्रयाग की तरफ जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। सूचना पर तुरंत थानाध्यक्ष देवप्रयाग फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। तेलांगना के यात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। तभी अचानक ब्रेक फेल होने से गाड़ी पलट गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (बड़ी खबर) : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने फरियादी के दिलवाए 42 लाख रुपए की धनराशि

वाहन पलटते ही अंदर यात्रियों की चीख पुकार मच गई। फोर्स की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। छह घायलों को इलाज के लिए ऋषिकेश भेजा गया। अन्य सभी यात्री सुरक्षित है। जिनके लिए दूसरी गाड़ी का इंतजाम किया गया। समय पर पुलिस की ओर से मदद मिलने पर यात्रियों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (बड़ी खबर):- स्पा सेंटरो में ताबड़तोड़ छापेमारी, डीएम को भेजी रिपोर्ट, बंद होंगे 13 स्पा सेंटर....

प्रथम जांच करने पर ड्राइवर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी में 28 सवारी थे, जिनको चारधाम यात्रा कराकर वापस हरिद्वार ले जा रहा था। इस दौरान बस के ब्रेक फेल हो गए। बताया कि मैंने तुरंत गाड़ी को पहाड़ की तरफ मोड़ दिया और बस पलट गई। ऐसा नहीं करता तो गाड़ी गंगा में समा जाती।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : बेरीनाग की मनीषा ने पास की यह परीक्षा, परिजनों में खुशी की लहर

घायल के नाम – नरुला बालराज ( 69), जयप्रदा (71), गणेश (51), श्रीलता (50), बोरंगतीराजू (49), संध्यारानी (52)

सम्बंधित खबरें