Good News: बागेश्वर, नैनीताल और मसूरी के लिए भी अब मिलेगी हेली सेवा…इसी महीने हो सकती है शुरू

प्रदेश के तीन नए शहरों के लिए इसी माह के अंत तक हेली सेवा शुरू होगी। इनमें देहरादून से बागेश्वर, मसूरी व नैनीताल के लिए हवाई सेवा शुरू होंगी। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। निकाय चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद तीनों स्थानों के लिए हवाई सेवा की शुरुआत हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : मुख्यमंत्री ने "गुलाबी शरारा" गीत की सफलता पर पूरी टीम को बधाई दी और उन्हें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया

यूकाडा की ओर से बागेश्वर, मसूरी, नैनीताल के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए प्राइवेट हेली कंपनियों के साथ सभी औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही तीनों स्थानों के लिए किराया भी निर्धारित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : विश्व दिव्यांग दिवस- मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिभाशाली दिव्यांगजनों को किया सम्मानित, नई परियोजनाओं का किया शिलान्यास

इसके साथ ही बागेश्वर व नैनीताल में हेलिपैड तैयार किया जा रहा है। देहरादून से बागेश्वर के लिए पवन हंस और नैनीताल के लिए हेरिटेज एविएशन कंपनी का चयन किया गया है। तीन स्थानों के लिए हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटन व तीर्थाटन को भी बढ़ावा मिलेगा। आपदा के समय हेलिकॉप्टर से बचाव व राहत कार्यों में भी मदद मिलेगी।

सम्बंधित खबरें