दर्दनाक हादसा : ‌पिकप खाई में गिरने से चालक की मौत

बागेश्वर न्यूज़ :- कुमाऊं मंडल में रविवार की प्रातः दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बागेश्वर– तोली बगर मार्ग पर एक पिकअप वाहन खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरएफ चालक का ने शव बरामद कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आपदा कण्ट्रोल रूम बागेश्वर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि तोली बगर मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया है। जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा तोहफा...... इस साल प्रदेश के युवाओं को मिलेंगी 24 हजार नौकरियां....

सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह के के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। पिकअप वाहन कपकोट से ग्राम तोली की ओर जाते समय अचानक अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : मास्टरमाइंड "मलिक" का नया रिजॉर्ट कनेक्शन, खंगाल रही खाकी, पढ़े पूरी खबर....

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ रोप की सहायता से लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त पिकअप वाहन तक पहुँच बनायी। चालक की मोके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING NEWS- धरती पर संकल्प लिया और चांद में पूरा कर दिखाया : बधाई हो!

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त चालक के शव को खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। मृतक चालक की पहचान भास्कर सिंह पुत्र खिलाफ सिंह उम्र 26,निवासी ग्राम तोली जिला बागेश्वर के रूप में हुई।

सम्बंधित खबरें