हल्द्वानी : अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान को जनपद हरिद्वार स्थानांतरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित

हल्द्वानी न्यूज़ :- शुक्रवार को कैंप कार्यालय, हल्द्वानी में अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान को जनपद नैनीताल से जनपद हरिद्वार स्थानांतरित होने पर एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी वंदना सिंह द्वारा की गई, जिसमें जनपद के समस्त जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर : "धामी जी ने तोड़ी परिकल्पनाएँ, पहाड़ों में लाए निवेश" — निवेश उत्सव में गृहमंत्री अमित शाह ने की उत्तराखण्ड मॉडल की सराहना

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी के प्रशासनिक कार्यों, जनसेवा के प्रति समर्पण और अनुशासित कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में शासन की विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करते हुए प्रशासनिक कार्यों का सफल संचालन किया। उनके सहज, संवेदनशील एवं उत्तरदायी व्यवहार से सभी अधिकारी प्रभावित रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : उपनल कर्मचारी बोले, हमें गुमराह कर रही सरकार

अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान ने नैनीताल जनपद में अपने कार्यकाल को अत्यंत सकारात्मक और सहयोगपूर्ण बताते हुए कहा कि इस जनपद में कार्य करना उनके लिए सौभाग्य रहा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया तथा कहा कि नैनीताल की आत्मीयता और प्रशासनिक सौहार्द्र को वे सदैव स्मरण रखेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से भेंट कर उन्हें प्रदेश में हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों द्वारा श्री चौहान को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दी गईं।

सम्बंधित खबरें