हल्द्वानी (बड़ी खबर): बनभूलपुरा हिंसा पर सीएम का बङा बयान! दंगाइयों को नहीं छोड़ेगी सरकार

हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार को शिलान्यास कार्यक्रम में हल्द्वानी पहुंचे। यहां उन्होंने 778 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे धामी ने बनभूलपुरा हिंसा का जिक्र करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी जैसी हिंसा दुबारा न हो सरकार ने इसके लिए कड़े कदम उठाएं है। उन्होंने कहा कि देवभूमि का मूल स्वरूप किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जायेगा।

एक-एक दंगाई को जेल भेजेगी सरकार

उन्होंने कहा कि बनभूलपुरा घटना को अंजाम देने वाले एक- एक दंगाई को जब तक सलाखों के पीछे नहीं डाल दिया जाता, तब तक हमारी सरकार चैन से नहीं बैठेगी। जिन लोगों ने कानून के काम को रोकने का कार्य किया है जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ जांच होगी। उन्हांने कहा प्रदेश में जिन लोगों ने सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया है वसूली भी उन्ही दंगाईयों से होगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल (बड़ी खबर) : यहां SSP ने किया तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड !

किसी भी हालत में देवभूमि के स्वरूप को बदलने नही दिया जायेगा – सीएम धामी

सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि जैसे पवित्र स्थान पर लंबे समय से सरकारी भूमि पर लैंड जिहाद का खतरनाक षड़यंत्र रचा जा रहा है। सिंचाई विभाग, वन विभाग, नगर निगम सहित अन्य विभागों की सरकारी भूमि पर कब्जे की नीयत से कथित धार्मिक स्थल बनाकर उन्हें कब्जाया जा रहा था। सरकार द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाकर लगभग 3500 एकड अधिक भूमि से अतिक्रमण मुक्त कराया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि में अतिक्रमण अभियान भविष्य में भी चलता रहेगा। धामी ने कहा सरकार जनता का दुखदर्द समझती है सरकार द्वारा व्यापारियों हेतु वैडिंग जोन बनाये जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : क्या बनभूलपुरा से हटेगा अतिक्रमण! सुप्रीम कोर्ट ने मांगी यह रिपोर्ट, पढ़े पूरी खबर

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लैंड जिहाद पर कार्यवाही, नकल विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता और धर्मांतरण को लेकर बनाए गए कानूनों पर कुछ लोगों द्वारा काफी बोला गया। लेकिन इनके परिणाम आने के पश्चात लोग कानूनों की सच्चाई से रूबरू होकर आज कह रहे हैं कि देवभूमि में वर्षों के पश्चात अच्छा हो रहा है।

सम्बंधित खबरें