हल्द्वानी (बड़ी खबर) :- पति गया घर से बाहर तो पत्नी ने लगा ली फांसी, बच्चों के सर से उठा मां का सांया….. 👇👇

हल्द्वानी न्यूज़ :- रामपुर रोड स्थित एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चों के सर से उठा मां का सांया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहंुची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वही महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सुशीला तिवारी पहुंचकर घायलों का जाना हाल, अस्पताल प्रशासन को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए

जानकारी के अनुसार रामपुर रोड कालीपुर घुड़दौड़ा निवासी कृष्ण चंद्र अपने परिवार के साथ यहां रहता है। बताया जा रहा है कि आज सुबह वह घर से बाहर काम के लिए गया तो घर पर उसकी पत्नी नीलम उम्र 45 कमरें में फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : IAS दीपक रावत के जनता दरबार में भू माफियों का मामला, फर्जी आधार कार्ड से कर दी रजिस्ट्री

वही बताया जा रहा है कि परिवार मंे किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी जिसके चलते नीलम ने यह कदम उठाया। आज सुबह कृष्ण चंद्र करीब 8 बजे घर लौटा तो कमरे का नजारा देख उसके होश उड़ गये। पत्नी का शव लटक रहा था। आनन-फानन में उसने शव को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है उसके दो बच्चे है।

सम्बंधित खबरें