हल्द्वानी (बड़ी खबर) :- कालाढ़ूंगी में निजी बस सड़क किनारे लटकी, यात्रियों में मची चीख-पुकार

हल्द्वानी न्यूज़ : खबर हल्द्वानी के कालाढूंगी से है। जहां देर शाम कालाढ़ूंगी में एक बस दुघर्टनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि उससे आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के चक्कर में 20 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लटक गई। बस के लटकते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांचो लोकसभा सीटों में बीजेपी का कब्जा

बताया जा रहा है कि एक निजी बस संख्या यूके-04पीए-0124 नैनीताल से रामनगर आ रही थी। गैबुआ में आगे चल रही बस को ओवरटेक करते समय चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से नीचे लटक गई। यात्रियों का आरोप है कि बस चालक तेज गति और लापरवाही से यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बैलपड़ाव पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक और परिचालक से पूछताछ शुरू कर दी है।

सम्बंधित खबरें