हल्द्वानी : खेलों से विकसित होता है आत्मविश्वास और अनुशासन – कुमाऊं कमिश्नर

तीन दिवसीय जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की गई

जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को कमिश्नर दीपक रावत ने किया सम्मानित

खेलों से विकसित होता है आत्मविश्वास और अनुशासन: कुमाऊं कमिश्नर

हल्द्वानी न्यूज़ :- जिला खेल कार्यालय एवं नैनीताल जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में आयोजित तीन दिवसीय जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कुमाऊं कमिश्नर श्री दीपक रावत रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (बड़ी खबर)-एमबीपीजी कॉलेज में भिड़े स्टूडेंट ! चुनाव से पहले छात्रों के बीच गर्म-गर्मी.....देखें वीडियो….

समारोह में मुख्य अतिथि श्री दीपक रावत ने प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और युवा वर्ग को सकारात्मक दिशा मिलती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : अध्यक्ष मण्डी परिषद डॉ0 अनिल कपूर डब्बू ने उप महाप्रबन्धक तकनीकी निर्माण खण्ड हल्द्वानी एवं मण्डी समिति हल्द्वानी का औचक निरीक्षक किया, दिए निर्देश...

उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बेहतर बनाते हैं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का भी विकास करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : सीएम धामी ने देहरादून में होमगार्ड्स स्थापना दिवस पर की बड़ी घोषणाएँ, बढ़ाए भत्ते और किया सम्मान

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी श्रीमती निर्मला पंत, बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, खिलाड़ी और अभिभावक उपस्थित रहे। आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था सराहनीय रही और खिलाड़ियों ने आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

सम्बंधित खबरें