Haldwani News: देवर को बचाने पहुंची महिला को पहले पीटा…फिर कपड़े फाड़े, तीन गिरफ्तार

देवर को बचाने पहुंची महिला को युवकों ने बुरी तरह पीटा। आरोप है कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इस घटना से सांप्रदायिक माहौल बिगड़ते बचा। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :- केंद्रीय संचार ब्यूरो के नैनीताल केंद्र द्वारा "राष्ट्रीय एकता दिवस" के पर्व पर किया गया पूर्व प्रचारक कार्यक्रम विवेकानंद विद्या मंदिर में आयोजित किया गया

पुलिस को दी तहरीर में जवाहर नगर क्षेत्र निवासी महिला ने कहा कि सोमवार को उसका देवर टैंपो ले जा रहा था। तभी टक्कर लगने से जुनैद की मोटर साइकिल गिर गई। इससे नाराज जुनैद ने अपने साथी नबी अहमद, मो. जावेद, फिरासत अली, मो. आफताब और फाजिल के साथ देवर की पिटाई कर दी। वह बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। आरोप है कि युवकों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और छेड़छाड़ करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : चुनाव से पहले रुपये 2 सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जवाहर नगर निवासी जावेद, फौजिल उर्फ फाजिल, जुनैद को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच एसआई निधि शर्मा को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : हाईकोर्ट नैनीताल ने इस जिले में 26 मार्च की छुट्टी घोषित की

सम्बंधित खबरें