Haldwani News: देवर को बचाने पहुंची महिला को पहले पीटा…फिर कपड़े फाड़े, तीन गिरफ्तार

देवर को बचाने पहुंची महिला को युवकों ने बुरी तरह पीटा। आरोप है कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इस घटना से सांप्रदायिक माहौल बिगड़ते बचा। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीर भर्ती : अब 25 अप्रैल तक होगा ऑनलाइन पंजीकरण, युवाओं के लिए सुनहरा मौका...

पुलिस को दी तहरीर में जवाहर नगर क्षेत्र निवासी महिला ने कहा कि सोमवार को उसका देवर टैंपो ले जा रहा था। तभी टक्कर लगने से जुनैद की मोटर साइकिल गिर गई। इससे नाराज जुनैद ने अपने साथी नबी अहमद, मो. जावेद, फिरासत अली, मो. आफताब और फाजिल के साथ देवर की पिटाई कर दी। वह बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। आरोप है कि युवकों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और छेड़छाड़ करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: ऊंचाई वाले इलाकों में आज भी बर्फबारी के आसार, बारिश का येलो अलर्ट जारी

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जवाहर नगर निवासी जावेद, फौजिल उर्फ फाजिल, जुनैद को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच एसआई निधि शर्मा को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: आज भी जमकर बरसेंग बदरा, देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

सम्बंधित खबरें