नैनीताल में हाई-अलर्ट मोड—SSP मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर तड़के से बड़ा चेकिंग अभियान शुरू

📢 नैनीताल पुलिस का तड़के सुबह से बड़ा ऐक्शन — हर बैरियर पर अलर्ट मोड

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर जनपद में तड़के सुबह से ही भारी पुलिस फोर्स के साथ व्यापक चेकिंग अभियान शुरू किया गया। सभी मुख्य बैरियर, रूट, प्रवेश—निकास बिंदुओं और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने कड़ा सुरक्षा घेरा बनाया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : नैनीझील में उर्वशी का नौकायन, मोमो का स्वाद और फैंस संग सेल्फी — झील किनारे मचा क्रेज!

बेलबाबा बॉर्डर बैरियर, आम्रपाली बैरियर, हल्दूचौड़, रामनगर रूट बैरियर, गडप्पू बैरियर, बारापत्थर, भीमताल, खैरना, सुभाषनगर सहित सभी प्रमुख लोकेशनों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर हाई-अलर्ट चेकिंग जारी है।

👮‍♂️ वरिष्ठ अधिकारियों की अगुवाई में ऑपरेशन

राजपत्रित अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद

दरोगा स्तर के अधिकारी अपने-अपने सेक्टर में सक्रिय

हर वाहन, व्यक्ति व सामान की गहन जांच

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (बड़ी खबर) : कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य समेत 300 लोग भाजपा में शामिल हुए

पुलिसकर्मी बॉडी प्रोटेक्टर और आधुनिक असलाहों से लैस

🔍 चप्पे–चप्पे पर सख्त निगरानी

सभी एंट्री–एग्जिट पॉइंट्स पर सघन चेकिंग

शहर के भीतर पैदल गश्त बढ़ाई गई

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स

संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई

📱 सोशल मीडिया पर भी पैनी नज़र

पुलिस ने साफ कहा है कि अफवाह फैलाने वालों, भ्रामक खबर पोस्ट करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। माहौल खराब करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (बड़ी खबर)- मोटाहल्दू में ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री को दिया ज्ञापन, हाईवे पर मनमानी के लगाए आरोप......

🚔 नैनीताल पुलिस की अपील

आम जनता से अपील है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और चेकिंग के दौरान पुलिस का साथ दें।

सम्बंधित खबरें