देहरादून : कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय: महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने दी जानकारी

देहरादून न्यूज़ :- आज सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक आयोजित की गई। बैठक के पश्चात महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने एक प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी।

प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं:

🔹 सहकारिता विभाग में उप निबंधक (ऑडिट) के एक निसंवर्गीय पद (लेवल-11) के सृजन को कैबिनेट की मंजूरी दी गई है। यह पद अस्थायी रूप से 5 वर्षों के लिए स्वीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: बदरीनाथ हाईवे के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूटी, एक की मौत, एक घायल

🔹 बद्रीनाथ धाम स्थित आईएसबीटी वॉल्स पर मास्टर प्लान के अंतर्गत म्यूरल आर्ट वर्क (चित्रांकन) कराए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। यह कार्य धार्मिक व सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून (बड़ी खबर) : चार IPS अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, पढ़े पूरी खबर....

🔹 पशुपालन विभाग की अनुसूचित जाति/जनजाति के लाभार्थियों को 90% सब्सिडी प्रदान करने वाली योजना तथा डेयरी विकास की ‘गंगा गाय योजना’ का विलय कर नई एकीकृत योजना बनाई गई है। इस योजना का लाभ अब सामान्य वर्ग के पात्र लाभार्थियों को भी मिलेगा।

🔹 पशुधन प्रसार अधिकारियों की चयनोपरांत प्रशिक्षण अवधि को वर्तमान 2 वर्षों से घटाकर 1 वर्ष कर दिया गया है। यह निर्णय विभागीय दक्षता और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव रिजल्टः देखिए नैनीताल सीट पर भाजपा के अजय भट्ट निकले आगे

महानिदेशक सूचना ने बताया कि इन सभी निर्णयों से राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलेगी तथा विभिन्न वर्गों को सरकार की योजनाओं का त्वरित लाभ सुनिश्चित हो सकेगा।

सम्बंधित खबरें