गैरसैंण में मुख्यमंत्री धामी ने सेब के पौधों का निरीक्षण किया, एप्पल मिशन को बताया बागवानी की नई दिशा

गैरसैंण न्यूज़ :- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातः काल भ्रमण के दौरान परिसर में लगे सेब के पौधों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पौधे न केवल उत्तराखण्ड में सेब की खेती की अनुकूलता को दर्शाते हैं, बल्कि एप्पल मिशन के अंतर्गत चल रहे अभूतपूर्व कार्यों का भी प्रमाण हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (बड़ी खबर):- कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज एमबीपीजी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सूरज रमोला ने 17 वोटों से चुनाव जीत कर अध्यक्ष बने....

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा एप्पल मिशन के अंतर्गत सेब के बागान लगाने वाले किसानों को 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे राज्य में बागवानी को एक नई दिशा मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : आज से बदलेगा मौसम! इन जिलों में आंधी व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय निवासियों एवं युवाओं से भेंट कर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकासपरक एवं जनकल्याणकारी कार्यों का फीडबैक भी लिया।

सम्बंधित खबरें