चमोली : PCS प्रारंभिक परीक्षा में जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से की समय से पहुंचने की अपील, बारिश को देखते हुए परीक्षा केंद्र के पास रुकने की सलाह

चमोली न्यूज़ :- जिला प्रशासन ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 29 जून को आयोजित की जा रही पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा की तिथि से एक दिन पूर्व ही अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र के निकट पहुंचकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर लें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : IAS दीपक रावत ने कोटाबाग पहुंचकर स्थानीय लोगों की सुनी समस्याएं

जिलाधिकारी श्री संदीप तिवारी ने बताया कि जनपद चमोली के गोपेश्वर, कर्णप्रयाग तथा गौचर में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। वर्तमान में मानसूनी वर्षा के कारण जनपद की कई ग्रामीण सड़कों पर यातायात बाधित हो सकता है, जिससे परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में अभ्यर्थियों को असुविधा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (दु:खद) : टाटा सुमो गिरी खाई में, दो की मौत, आठ लोग घायल

ऐसे में सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाएँ और परीक्षा से एक दिन पहले ही परीक्षा केंद्र के पास पहुंचने का प्रयास करें, ताकि परीक्षा के दिन समय से केंद्र पर पहुंचकर सुचारू रूप से परीक्षा में सम्मिलित हो सकें।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार ! पांच बच्चों समेत 12 पर्यटक घायल

जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं तथा आपात स्थिति में अभ्यर्थी स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

सम्बंधित खबरें