जॉब अलर्ट- मंत्रालय में नौकरी करने का सुनहरा मौका, 307 पदों पर निकली भर्ती

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के विभागों और मंत्रालयों में हिंदी अनुवादक जूनियर अनुवादक और सीनियर हिंदी अनुवादक के 307 पदों पर भर्ती होगी। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मंगलवार को भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसी के साथ ही एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 12 सितंबर तक चलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  DRDO RECRUITMENT- 26000 से अधिक पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

अनुवादक के पद पर चयन के लिए दो परीक्षाएं कराई जाएगी। पहली परीक्षा 200 अंकों की दो घंटे की बहुविकल्पीय होगी। इसमें हिंदी और अंग्रेजी के 100-100 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसमें सफल होने वाले द्वितीय परीक्षा में शामिल होंगे। द्वितीय परीक्षा दो घंटे की लिखित होगी। इसमें अनुवाद करना और निबंध लिखना होगा। यह परीक्षा 200 अंकों की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Asian Games : एथलेटिक्स में भारत को दो और पदक, 10000 मीटर रेस में कार्तिक ने रजत और गुलवीर ने कांस्य जीता....👇👇

इन परीक्षाओं के बाद एसएससी की ओर से अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया जाएगा। चयनितों के प्रमाण पत्रों की जांच नियुक्ति देने वाले विभाग करेंगे।

सम्बंधित खबरें