मौसम : कुमाऊं में दो दिन बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

हल्द्वानी न्यूज़ :- मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने कुमाऊं मंडल के लिए 30 और 31 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून (बड़ी खबर) : आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा, आंधी- तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक श्री बिक्रम सिंह ने बताया कि कुमाऊं के सभी जिलों में अगले दो दिनों तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : प्रेमी को सांप से डसवाने की आरोपी माही को जमानत

मंगलवार को हल्द्वानी में सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और मौसम सुहावना बना रहा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून (बड़ी खबर) : तीन IAS अधिकारियों के हुए ट्रांसफर

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

सम्बंधित खबरें