MI vs DC : लगातार तीन हार के बाद मुंबई ने चखा जीत का स्वाद, दिल्ली को 29 रनों से हराया

IPL 2024 MI vs DC :- आज मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 234 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कई बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ पारियों के बावजूद जीत दर्ज नहीं कर पाई।

मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में अपने घरेलू फैंस के सामने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हरा दिया, और इसके साथ ही लगातार तीन मैच में हार के बाद आज चौथा मुकाबला दिल्ली से हुआ और दिल्ली को 29 रनों से हरा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : 16वें वित्त आयोग की टीम पहुंची देहरादून, सोमवार को सीएम धामी की अध्यक्षता में होगी अहम बैठक

आज मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 234 रन का स्कोर खड़ा कर दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की ओर से पृथ्वी शॉ ने 40 गेंद में 66 रन की पारी खेली और वहीं अभिषेक पोरेल और ट्रिस्टन स्टब्स की अहम पारियां भी टीम को जीत तक नहीं पहुंच पाई। ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंद में 71 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने 49 रन और ईशान किशन ने 42 रन और अंतिम ओवरों में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने छक्कों का तूफान ला दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ (बड़ी खबर) :- LBS कॉलेज के छात्रों के बीच हुई लड़ाई, दोनों गुट के छात्र हुए घायल, दोनों तरफ से तहरीर, चुनाव के नाम पर अराजकता का खेल.... 👇👇

दूसरी ओर दिल्ली की ओर से पृथ्वी शॉ ने 66 रन, अभिषेक पोरेल ने 41 रन का योगदान दिया। हालांकि ऋषभ पंत और डेविड वॉर्नर का बल्ला नहीं चल पाया, लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंद में 71 रन की पारी खेली।

सम्बंधित खबरें