हल्द्वानी : रातों-रात हो रहे निर्माण पर नगर निगम की सख्ती, कब्जा किया वापस

हल्द्वानी न्यूज़ :- नगर निगम हल्द्वानी- काठगोदाम ने आज प्रशासन के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए कालू सिद्ध मंदिर के सामने स्थित नजूल संपत्ति पर हो रहे अवैध निर्माण एवं कब्जे के प्रयास को समय रहते रोक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : शादी से पहले प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, चिट्ठी पढ़कर उड़े घर वालों के होश

अभियान के दौरान नगर निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाया और अवैध कब्जे को हटाते हुए भूमि पर कब्जा प्राप्त किया। साथ ही, संपत्ति पर नगर निगम का बोर्ड लगाया गया।

यह भूमि नगर निगम के अभिलेखों में नजूल संपत्ति के रूप में दर्ज है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में नगर निगम की संपत्ति पर अवैध कब्जा या निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : अधिकारी हो तो ऐसे! डीएम, एसएसपी बाइक लेकर उतर पड़े सड़कों पर, ग्राउंड से जाना ट्रैफिक की रियलिटी

नगर आयुक्त ने कहा कि अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि निगम की संपत्ति पर अवैध कब्जे के प्रयासों की सूचना तत्काल नगर निगम को दें।

सम्बंधित खबरें