नैनीताल : विदेश मंत्रालय में अफसर बनी मोटाहल्दू की भावना जोशी, SSC में पाई ऑल इंडिया 120वीं रैंक

मोटाहल्दू न्यूज़ :- भावना जोशी ने एसएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया में 120 रैंक प्राप्त करने के बाद भावना को फॉरेन मिनिस्ट्री (विदेश मंत्रालय) में अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर नियुक्ति प्रदान की है।

नैनीताल जिले के गांव मोटाहल्दू किशनपुर सकुलिया निवासी भावना जोशी ने SSC परीक्षा में ऑल इंडिया 120वीं रैंक हासिल कर विदेश मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर अपनी जगह बनाई है। उत्तराखंड के छोटे से गांव मोटाहल्दू की बेटी भावना जोशी ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भावना की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून (बड़ी खबर):- निवेश के लिए सीएम धामी जाएंगे विदेश, फ्रांस और स्पेन की कंपनियों से बनीं बात, कल से लंदन दौरा.....

भावना जोशी ग्राम किशनपुर सकुलिया, मोटाहल्दू की निवासी हैं। मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली भावना के पिता नंदन जोशी गौला खनन क्षेत्र में व्यवसायी हैं। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

भावना की इस सफलता पर मंगलवार को उनके घर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां ग्राम प्रधान रमेश चंद जोशी, प्रधान विपिन जोशी समेत गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मिठाइयां बांटी गई और सभी ने भावना के उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : परिवारिक लड़ाई में पत्नी ने पति के सर पर मारा पत्थर, हुई मौत

सम्मान समारोह में मोटाहल्दू व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप पांडे, राजू चौबे, कमल बिष्ट, विक्की पाठक, खीमानंद चौबे, सुरेश जोशी, हेमचंद्र जोशी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Moradabad News : प्रेमी और उसके दोस्तों ने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग की कोशिश

भावना की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे मोटाहल्दू क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। उनकी सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो प्रतिभा और मेहनत के दम पर ऊंचाइयों को छूना चाहते हैं।

भावना जोशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया और कहा कि “अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।

सम्बंधित खबरें