नैनीताल (बड़ी खबर):- नौ अधिकारियों का रोका वेतन, यह है वजह…. 👇👇

भीमताल (नैनीताल):- वृद्धावस्था, दिव्यांग, किसान और अन्य पेंशनरों का शत-प्रतिशत सत्यापन न करने पर जिले के नौ सहायक समाज कल्याण अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने संबंधित अधिकारियों का नवंबर का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कानपुर : संदिग्ध हालत में लगी घर में आग! जिंदा जले दो मौसेरे भाई.....

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बतायाकि जिले के आठ ब्लॉक में पेंशनरों की सत्यापन सूचना शत प्रतिशत नहीं की गई है। इसे लेकर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी का नवंबर का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली (दु:खद खबर) :- देवभूमि का लाल हुआ शहीद, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर, 2 साल पहले हुआ था सेना में भर्ती.....

उन्होंने कहा कि जिले में पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों का हर साल वार्षिक सत्यापन किया जाता है लेकिन अब तक शत प्रतिशत सत्यापन नहीं हो पाया है। उन्होंने अधिकारियों से शत प्रतिशत सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खेतों की पगडंडियों से छात्र आंदोलन के मंच तक: आशीष कवड़वाल की कहानी

सम्बंधित खबरें